रांची, नवम्बर 21 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलकसूती गांव स्थित राज्य बीज प्रसंस्करण इकाई परिसर से ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर लदे मालवाहक ऑटो को भी जब्त कर लिया। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। सूचना मिलने पर एएसआई बाल किशोर हेम्ब्रोम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर ऑटो और ट्रांसफॉर्मर जब्त कर लिया और थाने ले गई। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों के नाम का खुलासा नहीं किया है। एएसआई हेम्ब्रोम ने बताया कि चार युवक मालवाहक ऑटो से बीज प्रसंस्करण इकाई परिसर पहुंचे थे। इसके बाद वे परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर को खोलकर ऑटो में लोड कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ...