Ranchi News: टोल कर्मियों की हड़ताल से एनएच-33 पर दो घंटे ठप रहा आवागमन
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। एनएच-33 स्थित तुरूप टोल प्लाजा में गुरुवार सुबह टोल कर्मियों की हड़ताल के कारण सुबह सात से नौ बजे तक दो घंटे वाहनों का आवागमन ठप रहा। अचानक काम बंद किए जाने से एनएच-33 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। पूर्व में टोल प्लाजा का संचालन महेश लोवी पाटिल कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही थी। हाल ही में नए सिरे से हुई टेंडर प्रक्रिया और संचालन हस्तांतरण के दौरान कर्मियों के मानदेय और सेवा शर्तों को लेकर गतिरोध पैदा हो गया। कर्मियों का आरोप था कि नए ठेके के बाद नौकरी की सुरक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही थी। इसके विरोध में उन्होंने गुरुवार सुबह काम बंद कर दिया。
हड़ताल का प्रभाव टोल प्लाजा पर कामकाज ठप होने से एंबुलेंस, यात्री बसों और मालवाहक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.