रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। एनएच-33 पर विकास गोलचक्कर से रामपुर तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के विरोध में शनिवार को आदिवासी मूलवासी एकता मंच के बैनर तले हेसल टॉल प्लाजा के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। मंच के सचिव रामपोदो महतो के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने करीब एक घंटे तक टॉल गेट जाम रखा, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए टॉल के प्रबंध निदेशक राम बहादुर गुप्ता और प्रबंधक संतोष पाठक आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और अगले 10 दिनों के भीतर सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

आंदोलन का कारण रामपोदो महतो ने कहा कि सड़क और टॉल प्लाजा...