Ranchi News: टुंगरी के शिखर पर लहराया 75 फीट ऊंचा तिरंगा
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी टुंगरी पार्क में शनिवार को मुरी टुंगरी दुर्गा पूजा समिति एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह मुरी टुंगरी पूजा कमेटी के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने टुंगरी के शिखर पर स्थित 75 फीट ऊंचे पोल पर 21 फीट लंबे और 14 फीट चौड़े तिरंगे का ध्वजारोहण कर सलामी दी। सुदेश महतो ने कहा कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है। अमर शहीदों की स्मृति में लगाया गया यह विशाल तिरंगा सभी के लिए प्रेरणादायी है। मौके पर प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो, कन्हैया लोहरा, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.