Ranchi News: टीसी वितरण को लेकर प्रोजेक्ट प्लस-2 विद्यालय में हंगामा
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट प्लस-2 उच्च विद्यालय, टांगर में मंगलवार को विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र (टीसी) वितरण को लेकर छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने टीसी के नाम पर कथित रूप से 200 रुपये वसूले जाने, राशि की रसीद नहीं दिए जाने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्र करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। बाद में प्रशासनिक स्तर पर हुई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि टीसी लेने के लिए प्रत्येक छात्र से 200 रुपये लिए जा रहे थे, जबकि इसके बदले कोई रसीद नहीं दी जा रही थी। छात्रों ने शुल्क वापस लेने और टीसी निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की। वार्ता के दौरान विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.