रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। कर्रा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में प्रबंधन की लापरवाही से तोरपा प्रखंड के करीब 40-50 चयनित छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। मेरिट सूची में चयनित इन छात्रों से करीब ढाई-तीन माह पहले दाखिले के नाम पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) जमा करा लिया गया, लेकिन अब तक उनका नामांकन नहीं हुआ है। टीसी जमा होने के कारण छात्र दूसरे विद्यालय में भी दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई लंबे समय से बाधित है। बोरिया-बिस्तर लेकर पहुंचे बच्चे, बिना दाखिले लौटे:

बोरिया-बिस्तर लेकर पहुंचे बच्चे, बिना दाखिले लौटे पूर्व मुखिया भदवा मुंडा के अनुसार, शुक्रवार को बच्चों को बोरिया-बिस्तर लेकर विद्यालय बुलाया गया था। बच्चों और उनके अभिभावकों को उम्मीद थी कि अब नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लेकिन ...