Ranchi News: टिम्बर ट्रेडर्स चेरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। टिम्बर ट्रेडर्स चेरिटेबल ट्रस्ट, रांची की द्विवार्षिक आमसभा (चुनाव) सोमवार को पुरुलिया रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में हुई। चेयरमैन छगन लाल पटेल ने अध्यक्षता की। ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वर्षों में नई योजनाओं पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। सभा में सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से छगन लाल पटेल को पुनः ट्रस्ट का चेयरमैन चुना गया। वहीं, अमृत लाल पटेल उप चेयरमैन, रामजी पटेल सचिव, प्रमोद कुमार अग्रवाल सह सचिव व प्रवीण कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.