रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो पुलिस ने बेड़ो थाना कांड संख्या 95/26 में टावर में चोरी के आरोप में अप्राथमिकी अभियुक्त 34 वर्षीय विपिन कुमार वर्मा उर्फ अमित राज, पिता अखिलेश कुमार वर्मा, थाना रोड लोहरदगा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कांड में चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी कफील अहमद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...