रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सोमवार को बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द समस्या दूर करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि दिन-रात बिजली कटने और लो वोल्टेज से बहुमंजिली इमारतों में लिफ्ट, पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और विद्युत उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। मौके पर अमित चरण, राजेश श्रीवास्तव, अंशु चौधरी, रुद्रेश्वर राय, सुभाष चंद्र व मनसा महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच दिन का अल्टीमेटम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...