रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: टांगर देवी मंडप में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू चान्हो, प्रतिनिधि। केंद्रीय कीर्तन समिति मातृशक्ति के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर टांगर देवी मंडप में गुरुवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। इसमें क्षेत्र के करीब 45 से 50 गांवों की महिला कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में अधिवक्ता सह जनसेवी जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी भी शामिल हुए और कीर्तन मंडलियों की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।हरिकीर्तन में टांगर, हुटार, रानीचाचो, सोंस, दर्जीजाड़ी, कानीजाड़ी, महुआजाड़ी, गुड़गुड़जाड़ी, बंझिला, सरगांव, कैम्बो, बूढ़ाखुखरा, दुल्ली, लुंडरी, सुकुरहुटू, पहाड़कंडरिया, कोटपाली, कनभीठा, बसकी, कुरकुरा-मंदरो, सिलागाईं, कोकर, पचंबा, लुरंगी, होन्हे, हेंजला, चंदलासो, नन्तीलो और कुड़ू समेत कई गांवों की महिला मं...