Ranchi News: टहलने निकले वृद्ध की स्मार्ट सिटी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र के स्मार्ट सिटी इलाके में टहलने के लिए गए वृद्ध की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। गड्ढे में डूबने से मृत वृद्ध के शव को पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं गोताखोर की मदद से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त 67 साल के आनंद दिवाकर के रूप में हुई। वे हटिया के रोड नंबर छह में सिल्वर कुंज अपार्टमेंट के आवास संख्या ई-एक में रहते थे। धुर्वा के थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि वृद्ध अन्य दिनों की तरह सुबह में टहलने के लिए आवास से निकले थे। इसी क्रम में वे स्मार्ट सिटी में पानी से भरे गड्ढे के पास से गुजर रहे थे। पैर फिसलने की वजह से वे अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गहरे जलस्तर में चले जाने की वजह से उनका दम घुट गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.