रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद गांव स्थित पंचायत भवन के समीप गुरुवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार टर्बो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय कुंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सुरसु गांव निवासी विश्वकेतु प्रजापति की पत्नी थीं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टर्बो वाहन को रोककर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, विश्वकेतु प्रजापति पत्नी कुंती देवी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। हलमाद पंचायत भवन के समीप परिचित से बातचीत के लिए उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान गोला की ओर से तेज गति से आ रहा टर्बो वाहन अनियंत्रित होकर कुंती देवी को चपेट में ले लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर था...