रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 16 अक्तूबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त कुल 13,81,720 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने और विवरण में सुधार या स्थानांतरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित है। बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के लिए 8,29,921 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। फॉर्म-6ए के माध्यम से 119 आवेदन दर्ज हुए हैं। वहीं, फॉर्म-7 के तहत नाम विलोपित करने से संबंधित 21,102 आवेदन एवं आपत्तियां और फॉर्म-8 के जरिए सुधार अथवा स्थानांतरण के लिए 5,30,578 आवेदन ड...