रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड में बिजली की खरीद, आपूर्ति और ऊर्जा प्रवाह का सटीक लेखा-जोखा तैयार करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) 33 केवी के सभी फीडरों पर एबीटी (अवेलेबिलिटी बेस्ड टैरिफ) मीटरिंग सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है। राज्य में करीब 90 प्रतिशत फीडरों पर पहले ही एबीटी मीटर लगाए जा चुके हैं। अब नए बन रहे फीडरों पर भी मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में निगम ने 33 केवी के 79 एबीटी मीटरों की आपूर्ति, स्थापना, कमीशनिंग और पांच साल तक रखरखाव के लिए ई-टेंडर जारी किया है।

एबीटी मीटरिंग से सटीक ऊर्जा लेखांकन बिजली की होगी सटीक एनर्जी अकाउंटिंग एबीटी मीटरिंग का मुख्य उद्देश्य बिजली के इनपुट और ऊर्जा प्रवाह का सटीक आंकड़ा जुटाना तथा बिजली के लेन-देन का व्यवस्थित रिकॉर...