रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा-आपत्ति अवधि में नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और मतदाता सूची में सुधार के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 23 अक्तूबर को जारी बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के जरिए अब तक 8,61,347 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। वहीं, फॉर्म-8 के माध्यम से 5,44,319 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं। इस प्रकार झारखंड में एसआईआर के तहत 14 लाख मतदाताओं के आवेदन डिजिटलाइज्ड किए गए हैं। बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 22 अक्तूबर को 6,365 आवेदन डिजिटाइज किए गए। फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23,920 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं। इनमें 22 अक्तूबर...