रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन के नए सदस्य परिषद का गठन हुआ। बुधवार को एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन किया गया। एसोसिएशन में कुल 120 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। चुनाव में एसोसिएशन टीम राहुल कुमार कश्यप की प्रचंड बहुमत के साथ जीत हुई। टीम के सभी सदस्यों ने विभिन्न वर्गों में सर्वाधिक वोट हासिल करते हुए जीत हासिल की। सुबोध कुमार अध्यक्ष ,सचिव राहुल कुमार कश्यप , कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार धीरज और उपाध्यक्ष वकील साव बनें। अध्यक्ष सुबोध ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम संस्था की एकता, आपसी सहयोग और प्रगति को सर्वोपरि रखते हुए सबको साथ लेकर चलेंगे। साथ ही कैटरर्स एसोसिएशन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कैटरर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने नए कमिटी के सदस्यों को श...