रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 2085 व्यावसायिक शिक्षकों को तीन महीने के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। तीन दिनों तक झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के बाहर दिए गए धरने के बाद उनके तीन महीने के मानदेय का भुगतान किया गया। जेईपीसी के निर्देश के बाद कंपनियों ने राशि का भुगतान व्यावसायिक शिक्षकों को किया। वहीं, जेआईटीएम प्राइवेट लि. के डायरेक्टर प्रो योगेश कुमार अपनी ओर से उनकी कंपनी से बहाल धरना में आए वोकेशनल टीचर्स को तीन-तीन हजार रुपए बोनस के रूप में दिया। वोकेशनल टीचर्स को अगले महीने बाकी बकाया राशि भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। झारखंड के सरकारी स्कूलों में 2085 व्यावसायिक शिक्षक कार्यरत हैं। व्यावसायिक शिक्षकों को चार माह से 12 माह तक का मानदेय बकाया है। झारखंड व्यावसायिक प्रशिक्षक स...