रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची। 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड वुशु एसोसिएशन का 26 सदस्यीय खिलाड़ी दल मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक तमिलनाडु में किया जा रहा है। झारखंड के खिलाड़ी सांडा, ताओलू एवं कुंग-फू/पारंपरिक स्पर्धाओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। दल में 15 बालक एवं 11 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। कोच विमला टोप्पो एवं मनीष मुंडा हैं। झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सह सांसद प्रदीप वर्मा, डॉ कविता सिंह, सुनील सूर्यांत, डॉ अंशु साहू, मनोज कुमार महतो, उदय साहू, मनोज कुमार साहू, शैलेन्द्र दुबे, गोकुलनंद मिश्रा, अभिषेक कुमार, दीपक दुबे, एम कादिर, अमरदीप कुमार, चंचल भट्टाचार्य, शिवेन्द्र दुबे आदि ने खिलाड़ियों को श...