रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची। बीआईटी चौक स्थित पीपी ज्वेलर्स से 65.42 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी मामले में दो आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली। न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अदालत ने बाबू पिल्लई और दीपक कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। सदर थाना क्षेत्र (कांड संख्या 271/2026) के कौशल्या कॉम्प्लेक्स में 10 जून 2026 की रात दुकान का ताला काटकर 295 ग्राम सोना, 11.396 किग्रा चांदी और छह हजार रुपये नकद चुराए गए थे। संचालक पशुपति नाथ सोनी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...