रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची। ज्ञानोदय क्रिकेट क्लब के सत्र 2026-27 के संचालन के लिए शनिवार को बर्दवान कंपाउंड में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम कुमार सिंह को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि क्लब 1984 से लगातार रांची जिला क्रिकेट लीग में भाग ले रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर अवसरों और सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में टीम की भागीदारी व तैयारी पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कप्तान विवेक गंझू मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...