रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेएचटीईटी) 2026 में शामिल सभी परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट जेएसी.जेएचएआरकेएचएएनडी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दी है। परिषद ने शनिवार को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। परिषद के अनुसार, यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, पवित्रता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। परीक्षार्थी जैक की वेबसाइट पर उपलब्ध जेएसी पोर्टल टैब के जरिए संबंधित पोर्टल पर जा सकते हैं। वहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर वे शिफ्ट-वार अपनी ओएमआर शीट देख सकेंगे। परिषद का कहना है कि इससे अभ्यर्थियों को अपने अंकित उत्तरों का सत्यापन करने में सुविधा होगी तथा परीक्षा प्रक्रिया के प्र...