रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्री-नर्सरी और नर्सरी में नामांकन की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि प्री-नर्सरी में नामांकन के लिए बच्चे की उम्र एक अप्रैल 2027 को तीन से चार वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए बच्चे की जन्मतिथि एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर से पांच दिसंबर तक किया जा सकेगा। आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेज 23 नवंबर से सात दिसंबर तक सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच स्कूल काउंटर पर जमा करने होंगे। इस कक्षा में चयन लॉटरी सिस्टम के आधार पर होगा। कुल सीटों में 25 प्रतिशत सीटें आरटीई एक्ट-2009 के तहत आरक्षित रहेंगी। नर्सरी में नामांकन के लिए बच्चे...