Ranchi News: जेवीएम के पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए बनेगा मंच
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची। विद्या मंदिर सभागार में जेवीएम पूर्व छात्र संघ की बैठक सोमवार को हुई। शुरुआत दिवंगत दिवाकर को श्रद्धांजलि देकर की गई। बैठक में स्कूल प्रबंधन ने संघ को परिसर में कार्यालय हेतु कमरा देने पर सहमति जताई। संघ ने पारदर्शी संचालन, पूर्व छात्रों का मजबूत डाटा तैयार करने और मासिक बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त, 14 अक्तूबर को विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान रक्तदान शिविर तथा शिक्षा, खेल व पर्यावरण पर वार्षिक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करने पर भी सहमति बनी। विभिन्न बैच के 30 से अधिक पूर्व छात्र, प्राचार्य बीएन झा व प्रतिनिधि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.