रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कंबाइंड सिविल सेवा परीक्षा के पिछले दिन प्रकाशित आरंभिक परीक्षा परिणाम को रद्द करने या फिर संशोधित करने की मांग की गई है। परीक्षा में शामिल और रामगढ़ जिला के मांडू थाना क्षेत्र के भरेचनगर सांडी गांव में रहने वाले एक अभ्यर्थी रामअवतार महतो ने इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजा है। सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि आरंभिक परीक्षा फल में काफी त्रुटि है। जिस वजह से छात्रों की ओर से आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जेपीएससी नियमित परीक्षा को या तो रद्द किया जाए या फिर त्रुटि में सुधार कर संशोधित परिणाम जारी किया जाए। यह भी पढ़ें- जेपीएससी पीटी परीक्षा का परिणाम रद्द हो : प्रतुल

हिंदी हिन्दुस्तान की ...