रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 का आयोजन एक नवंबर को होने जा रहा है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अधिकारी, सभी जिलों के उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह परीक्षा राज्य की छवि सुधारने का बड़ा अवसर है, इसलिए आयोजन में किसी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य, जिला और केंद्र स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाए। परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क रहे। जिलों में ...