Ranchi News: जेटेट के लिए 101 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में रहेगी निषेधाज्ञा
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से एक नवंबर को आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा रांची के 101 परीक्षा केंद्रों पर होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की ओर से किसी तरह की बाधा उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। निषेधाज्ञा एक नवंबर को सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.