रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल सभागार में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने कहा कि जेटेट केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि झारखंड के भावी शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया है। आज जिन अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा, वही कल हमारे स्कूलों में बच्चों के भविष्य का निर्माण करेंगे। इस परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सफलता का निर्धारण परीक्षा के दिन नहीं, बल्कि उससे पहले ही की गई तैयारियों से होता है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जेटेट परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक अग...