रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। जीत कुने डो झारखंड के तत्वावधान में रविवार को हरमू स्थित किडोस प्ले स्कूल और बरियातू स्थित विक्रमशिला वाटिका में बेल्ट सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान 134 बच्चों की ग्रेडिंग परीक्षा ली गई, जिसमें सभी प्रतिभागी सफल रहे। उत्तीर्ण बच्चों को संस्था के महासचिव सिफू बिस्वजीत कर्मकार, एस. एन. शर्मा और सीनियर मास्टर लखन उरांव ने बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...