रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रातू की ओर से शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से चयनित 105 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया। डीईओ वसीम अहमद ने कहा कि शिक्षक न केवल पढ़ाते हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। डीएसई बादल राज ने कहा कि सम्मानित शिक्षकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाया है, जो दूसरों के लिए प्रेरणास्पद है।समारोह यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीपीएस रांची में शिक्षक सम्...