Ranchi News: जिलिगंबुरु नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का सांसद-विधायक ने रखी आधारशिला
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले तोरपा प्रखंड के सुदूरवर्ती जिलिगंबुरु और आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी सौगात मिली। आजादी के 80 वर्ष बाद जिलिगंबुरु नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया ने पुल की आधारशिला रखी। शिलान्यास होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक, झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिला परिषद सदस्य सुशांति कोंगाड़ी, रुबेन तोपनो, मुखिया प्रदीप गुड़िया सहित अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। बरसात में टापू बन जाता था इलाका:
पुल की आवश्यकता ग्रामीणों ने बताया कि जिलिगंबुरु नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पूरा क्षेत्र टापू में तब्दील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.