रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट की ओर से 14वीं रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 8 और 9 अगस्त को खेलगांव में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चैंपियनशिप में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सीनियर (ओपन) वर्ग तथा सीनियर वेटरन वर्ग में भी मुकाबले होंगे। वेटरन वर्ग में 35 वर्ष से अधिक, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70 और 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। यह भी पढ़ें- जिला एथलेटिक्स संघ की वार्षिक आमसभा का आयोजन

हिंदी हिन्द...