Ranchi News: जिला पुलिस को मिले 14 नए वाहन
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। झारखंड सरकार की ओर से खूंटी जिला पुलिस को 14 नये वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल विभिन्न थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, पुलिसिंग से जुड़े कार्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्ती और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में किया जायेगा। सोमवार को समाहरणालय परिसर के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय परिसर में एसपी ऋषभ गर्ग ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि नये वाहनों के मिलने से जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे पुलिस को घटनास्थल तक जल्द पहुंचने और आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.