Ranchi News: जिप उपाध्यक्ष ने सोलर जलमीनार निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: सिल्ली,प्रतिनिधि। प्रखंड के दोवाड़ु पंचायत अंतर्गत तिरीनदीरी गांव में बुधवार को सोलर जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने किया। जलमीनार का निर्माण 15वें वित्त आयोग के जिला परिषद मद से कराया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वीणा चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान और उनकी जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराना ही मेरा संकल्प है। क्षेत्र में जहां भी पेयजल की समस्या है, उसे दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जलमीनार के निर्माण से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी और विशेषकर महिलाओं को दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.