रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरा गांव में आयोजित पारंपरिक जितिया जतरा महोत्सव में ढोल-मांदर की थाप पर लोग जमकर थिरके। मंगलवार शाम करीब चार बजे सैकड़ों महिला-पुरुष आखड़ा के पास से नाचते-गाते जतरा स्थल पहुंचे और परिक्रमा की। इसके बाद अपने-अपने खोड़हा में देर शाम तक युवक-युवतियां और महिला-पुरुष नाचते-गाते और झूमते रहे। मुख्य अतिथि जिला पार्षद रीणा देवी ने कहा कि जितिया जतरा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है। पुरखों की विरासत में मिली इस धरोहर को संजोकर रखना हर झारखंडवासी का कर्तव्य है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधते हैं। अभिषेक लकड़ा, सुचिता तिर्की, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल, संजय गोप और 21 पड़हा राजा मदन लकड़ा ने भी विचार रखे। अतिथियों को आयोजकों ने अंगवस्त्र, बैज और फूलमाला पहनाकर सम्मा...