Ranchi News: जायसवाल कल्याण समिति का नाम बदला
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची। जायसवाल कल्याण समिति, रांची महानगर की आमसभा रविवार को रातू रोड स्थित हनुमान बाग शादीराम जालान भवन में आयोजित हुई। सभा में सर्वसम्मति से समिति का नाम बदलकर जायसवाल महासभा झारखंड प्रदेश करने का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रभारी महेन्द्र प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सूरज प्रसाद जायसवाल को अध्यक्ष, अनुज जायसवाल और सुधीर जायसवाल को उपाध्यक्ष, अरविन्द जायसवाल को महासचिव, अजय जायसवाल व संतोष जायसवाल को सचिव, प्रवीण जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा विजय जायसवाल को संगठन मंत्री चुना गया। सभा का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सुबोध जायसवाल ने किया। मौके पर वरुण बिहारी जायसवाल, दीनानाथ जायसवाल, मनोज जायसवाल समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.