Ranchi News: जामुदाग आजीविका समिति को 10.15 लाख का शुद्ध लाभ
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। जामुदाग आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा गुरुवार को आयोजित की गई। सभा में समिति के वर्षभर के कार्यों, उपलब्धियों और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि इस वर्ष समिति को 10 लाख 15 हजार 315 रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। इसे समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुखिया सावना महली और पंचायत समिति सदस्य रूपकुमार साहू मौजूद रहे। मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम सुनील कुमार राणा, एफटीसी के हीरालाल महतो, ललित कुमार, लखींद्र मुंडा, लखीचरण महली, मुकेश कुमार, अजय कुमार, करुणा देवी, सीएलएफ पदाधिकारी होलिका देवी और प्रथमी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: महिलाएं समूह बनाकर कर रहीं आर्थिक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.