Ranchi News: जांच परीक्षा से विद्यार्थियों की तैयारी का हुआ आकलन
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में रविवार को कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों और दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जांच परीक्षा आयोजित हुई। संस्थान के निदेशक सह शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना संस्थान का उद्देश्य है। जांच परीक्षा से विद्यार्थियों को अपनी कमियों का पता चलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.