रांची, नवम्बर 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज, बीसा में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से स्तन कैंसर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, निदेशिका डॉ. शालिनी प्रिया, किंगपिन नर्सिंग कॉलेज के प्रतिनिधियों और सहायक प्राध्यापकों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से मौलिक अधिकारों के साथ संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ranchi...