Ranchi News: जल और प्रकृति संरक्षण पर वॉकथॉन
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची। स्वर्णिम कला कुंज और जीवन धारा नमामि गंगे मंच के तत्वावधान में रांची में जल व प्रकृति संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। साहित्यकार डॉ. रजनी शर्मा के नेतृत्व में वन भवन से वॉकथॉन निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद धुर्वा जलाशय के तट पर आयोजित दूसरे सत्र में जल संरक्षण, नदी स्वच्छता संदेश और काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी प्रेरक रचनाएं प्रस्तुत कीं। पुष्पा सहाय 'गिन्नी', राकेश रमण रार, सदानंद सिंह यादव, संगीता यादव, किरण सिंह, सचिन शर्मा, अमन कुमार, चंदन कुमार, रुचिका रुद्राणी, आस्था शर्मा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.