रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। जलजमाव की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के उरुगुटू गांव स्थित काटमकुली मोड़ पर ठाकुरगांव-पिठोरिया मुख्य पथ जाम कर दिया। हल्की बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव होने से परेशान ग्रामीणों ने दिन में करीब 12 बजे सड़क जाम किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शुभम कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब एक बजे जाम समाप्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि काटमकुली मोड़ पर जलजमाव से स्कूल के बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Nawada News: जलजमाव से त्रस्त नागरिकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया उनका कहना है कि वर्ष 2018 में सड़क चौड़ीकरण के दौरान संवे...