रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के घाघरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिचना-बांधटोली सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को अनोखे ढंग से विरोध जताया। बिचना से बांधटोली तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क पर बांधटोली मोड़ के पास ग्रामीणों ने पाहन रॉकन और पूजारी छत्रपाल नाथ कर की मौजूदगी में सड़क पर पूजा-अर्चना की। अगरबत्ती जलाकर, सखुआ के पत्तों पर सिरनी और फूल अर्पित करते हुए सिंडबोंगा और ग्राम देवताओं से सड़क निर्माण कराने की प्रार्थना की गई। करीब 15 मिनट तक चले इस अनुष्ठान में घाघरा और गानालोया गांव के ग्रामीणों के साथ राहगीर भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सड़क की मरम्मत की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। पेलौल के पास बनई नदी का पुल क्षतिग्रस्...