Ranchi News: जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर एक घंटे किया सड़क जाम
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। लंबे समय से जर्जर सीआईटी-बाहया-झारखंड मोड़ मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने एक घंटे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाहया तीन सीमाना के पास सड़क को बांस-बल्ली से घेरकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। सड़क जाम के कारण वाहनों की आवाजाही के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से कई शिक्षण संस्थान और उद्योग जुड़े हुए हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब स्थिति के कारण बरसात में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। लंबे समय से मरम्मत की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध किया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल और अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.