रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। राजकीय कृत मध्य विद्यालय बड़ा चांगड़ू में जर्जर भवन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर संकट गहरा गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची को पत्र भेजकर भवन की मरम्मत अथवा नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा भेजे गए आवेदन के अनुसार विद्यालय में कुल 141 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि पठन-पाठन के लिए केवल चार कमरे उपलब्ध हैं। इनमें से दो कमरों की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। भवन की दीवारों और छत की हालत खराब होने से शिक्षक और छात्र हमेशा दुर्घटना की आशंका के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं。 यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो थर्मल डीवीसी जमा दो विद्यालय भवन जर्जरबारिश में बच्...