Ranchi News: जर्जर जेनसेट और खराब सोलर पैनल के भरोसे चल रहे सीएचसी-पीएचसी
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जिले के अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था बदहाल है। अस्पतालों में सोलर पैनल लंबे समय से लगे तो हैं पर उससे बिजली की सप्लाई होती ही नहीं। जबकि, अधिकांश जेनसेट भी जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में बिजली गुल होने पर मरीजों के इलाज पर असर पड़ने का खतरा बना रहता है। अस्पताल प्रबंधन बार-बार मरम्मत कर किसी तरह जेनसेट के सहारे व्यवस्था संभाल रहा है, लेकिन यह भी पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है। रांची जिले के कई प्रखंड अस्पतालों में सोलर पैनल कुछ वर्ष पहले बिजली संकट से निपटने के लिए लगाए गए थे, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में अधिकांश सिस्टम बंद पड़े हैं। दूसरी ओर, जेनसेट भी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कई अस्पतालों में जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.