रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत राहे चौक में 50 रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के बीच कैनोपी छातों का वितरण सेवा संकल्प अभियान के तहत धूप और बारिश से मिलेगी राहतराहे, प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राहे चौक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर 50 जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी और सब्जी विक्रेता दुकानदारों के बीच कैनोपी छातों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प है। रेहड़ी-पटरी दुकानदार दिनभर मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में उन्हें धूप और बारिश से राहत देने की यह पहल सराहनीय है।उन्होंने कहा कि जनसेवा भा...