Ranchi News: जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा के महामंत्र से गुंजायमान हुई रांची
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। इस्कॉन मंदिर, कांके के तत्वावधान में रविवार को रांची में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई ऐतिहासिक यात्रा में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगे वस्त्रों और सुगंधित पुष्पों से सजे 15 फीट ऊंचे विशेष रथ को हैदराबाद से मंगवाया गया था। रथ पर सबसे पहले भगवान सुदर्शन, भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और महाप्रभु जगन्नाथ को विराजमान किया गया। इससे पूर्व मंदिर में भगवान का भव्य शृंगार, विशेष भोग और महाआरती की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शहर में निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबरथ सेवा परंपरा के अनुसार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर (छेरा पंहरा) प्रभु की सेवा की। इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री, पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.