रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बगीचा पहाड़टोली में जमुना नगर निवासी एटीएस जवान कमलेश राय के बंद घर से शुक्रवार देर रात नगदी, जेवर समेत नौ लाख मूल्य की संपत्ति चोरी हो गई। घटना के समय पूरा परिवार अयोध्या गया हुआ था। इसी बीच शनिवार को भाई ने चोरी की जानकारी दी। मामले में कमलेश के भाई सोमनाथ राय ने केस दर्ज कराया है। बताया गया कि शनिवार को कमलेश के घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना सोमनाथ को दी। पुलिस जांच में पता चला कि चोर ट्रंक में रखे 35 हजार रुपए और करीब आठ लाख के जेवर आदि ले भागे हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: काशीडीह में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, छह दिन बाद एफआईआर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...