Ranchi News: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। सोस गांव में जमीन पर कब्जे और खेती करने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम महली, दीपू महली, सतीश महली और शिवा महली के रूप में हुई है। बताया गया कि गांव के करीब 60 डिसमिल दोईन खेत को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को एक पक्ष द्वारा खेत में धान की रोपाई शुरू किए जाने की जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में पहले बहस हुई और बाद में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना में कई लोगों को चोटें आईं, जबकि 20 वर्षीय दीपक महली के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने चान्हो थाना में अलग-अलग प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.