Ranchi News: जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, केस दर्ज
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती, अब्दुल हमीद स्ट्रीट में रहने वाली आईशा परवीन, रेशमा और मेहरून निशा के कोर्ट परिवाद पर केस दर्ज किया गया है। लोअर बाजार थाना में दर्ज केस में मो रिजवान और पत्नी रिजवाना पर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने एवं पूर्व से बने मकान को ध्वस्त कर नया निर्माण आरंभ करने की शिकायत की गई है। बताया गया कि नामजद आरोपी रिश्ते में मामा और मामी हैं। दोनों आरोपी ने पीड़िता को परेशान किया है। शिकायकर्ता मेहरून निशा के संबंध में बताया गया कि वह नि:शक्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.