रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंशीधर आड़ुकिया पथ में रहने वाले श्याम सुंदर अग्रवाल से जमीन दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर किशोरगंज के भगवती व्यास उर्फ गुड्डू, पुंदाग के ऋषभ नगर में रहने वाला अमित ठाकुर व लोअर बाजार के बहुबाजार ढुमसा टोली में रहने वाले असीम कुमार उर्फ असीम सहाय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...